Samuel hahnemann death
Life history of hahnemann pdf
Hahnemann first wife name!
सैमुएल हैनीमेन
| सैमुएल हैनीमेन | |
|---|---|
| जन्म | 10 अप्रैल 1755 मीसेन, सैक्सोनी निर्वाचन क्षेत्र |
| मौत | 2 जुलाई 1843(1843-07-02) (उम्र 88 वर्ष) पेरिस, फ्रांस |
| राष्ट्रीयता | जर्मन |
| प्रसिद्धि का कारण | होम्योपैथी |
क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान (10 अप्रैल 1755 – 2 जुलाई 1843) जर्मन चिकित्सक थे। वो छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता थे।
आप यूरोप के देश जर्मनी के निवासी थे। आपके पिता जी एक पोर्सिलीन पेन्टर थे और आपने अपना बचपन अभावों और बहुत गरीबी में बिताया था। एम0डी0 डिग्री प्राप्त एलोपैथी चिकित्सा विज्ञान के ज्ञाता थे। डॉ॰ हैनिमैन, एलोपैथी के चिकित्सक होनें के साथ साथ कई यूरोपियन भाषाओं के ज्ञाता थे। वे केमिस्ट्री और रसायन विज्ञान के निष्णात थे। जीवकोपार्जन के लिये चिकित्सा और रसायन विज्ञान का कार्य करनें के साथ साथ वे अंग्रेजी भाषा के ग्रंथों का अनुवाद जर्मन और अन्य भाषाओं में करते थे।[उद्धरण चाहिए]
एक बार जब अंगरेज डाक्टर कलेन की लिखी “कलेन्स मेटेरिया मेडिका” मे वर्णित कुनैन नाम की जडी के बारे मे अंगरेजी भाषा का अन